Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोहड़ी पर इंद्री में सियासत गरम, दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर हमला

करनाल I लोहड़ी पर्व के अवसर पर करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमाया नजर आया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व हल्का अध्यक्ष कर्म सिंह खानपुर के कार्यालय में रोहतक से पहुंचे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। पारंपरिक उल्लास के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लोहड़ी का पर्व मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व हल्का अध्यक्ष कर्म सिंह खानपुर ने की। लोहड़ी की अग्नि के चारों ओर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाईचारे और उत्साह के साथ पर्व मनाया। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं और कार्यकर्ताओं व आमजन से सीधा संवाद किया।

अपने संबोधन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार केवल योजनाओं के नाम बदलने और घोषणाएं करने तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

मनरेगा को लेकर हुड्डा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों से ज्यादा योजनाओं के नाम बदलने में रुचि दिखा रही है। जी-राम-जी बिल के जरिए मनरेगा के बजट में कटौती कर गरीबों और मजदूरों के रोजगार पर सीधा प्रहार किया गया है। हुड्डा ने स्पष्ट किया कि भगवान राम के नाम पर यदि कोई नई योजना लाई जाती है तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी, लेकिन गरीबों के अधिकारों से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व हल्का अध्यक्ष कर्म सिंह खानपुर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार की नीतियों और कार्यशैली को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को जवाब देगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम पूरी तरह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन में तब्दील नजर आया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.