Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार की नई योजना, श्रमिकों को मिलेगा ब्याज-मुक्त लोन

हरियाणा I हरियाणा सरकार राज्य के नागरिकों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने अब श्रमिकों और किराएदारों के लिए “ब्याज-मुक्त गृह निर्माण लोन योजना” शुरू की है।

इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को 2 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण दिया जाएगा, जिससे वे अपना घर बना या पुराने मकान की मरम्मत कर सकें। सरकार का उद्देश्य है कि हर श्रमिक का खुद का घर हो और उसे किराए के मकान में रहने की परेशानी न झेलनी पड़े।

8 साल में चुकाना होगा लोन, नहीं देना होगा ब्याज

सरकार द्वारा दिए गए इस ऋण की राशि को लाभार्थी 8 वर्षों में किस्तों के रूप में चुका सकेंगे। इस दौरान सरकार किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं वसूलेगी, जिससे श्रमिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

जानिए कौन ले सकेगा योजना का लाभ

  • यह योजना केवल पंजीकृत श्रमिकों के लिए लागू होगी।
  • आवेदक का कम से कम 5 साल तक नियमित रूप से पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 52 वर्ष तय की गई है।
  • इस योजना का लाभ जीवन में केवल एक बार ही लिया जा सकेगा।
  • यदि श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो यह लाभ किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं होगा।

सरकार का लक्ष्य: इस योजना के माध्यम से राज्य में गरीब और किराए पर रहने वाले श्रमिकों को एक सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना और “हर परिवार का अपना घर” मिशन को गति देना।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.