Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवती व परिवार से मारपीट पर भड़के अनिल विज, SHO को फटकार

अंबाला | अंबाला में युवती के साथ अभद्रता और उसके परिवार पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने जनसुनवाई के दौरान घटना की शिकायत मिलते ही सख्त रुख अपनाया और कैंट थाना SHO को मौके पर बुलाकर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। विज ने कहा कि “शहर में बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

परिवार ने सुनाई घटना की पूरी कहानी

जनसुनवाई में पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि उनकी बेटी कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी दो युवक उसका पीछा करते हुए रास्ते में अभद्रता करने लगे। सूचना पाकर परिवार मौके पर पहुंचा और 112 नंबर पर कॉल भी किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवकों ने परिवार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घटना के बाद पीड़ितजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां परिवार ने बताया कि करीब 15 युवक अस्पताल में इकट्ठा होकर उन्हें धमकियां देने लगे।

“यह मेरे-तुम्हारे लिए मरने जैसा” ,  विज की कड़ी चेतावनी मामले की गंभीरता को देखते हुए अनिल विज ने SHO को सख्त फटकार लगाते हुए कहा  “शहर में लड़कियां सुरक्षित होकर न चल-फिर सकें, यह मेरे और तुम्हारे लिए मरने जैसा है।”

उन्होंने SHO को आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, अदालत में पेशी, और मामले में कोई ढिलाई न बरतने के आदेश दिए। विज ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस की सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश शुरू

निर्देश मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जनसुनवाई के दौरान विज ने अन्य मामलों की शिकायतें भी सुनीं और विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.