Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अधिकारियों की नाराज़गी, कांग्रेस विधायकों ने दर्ज कराई शिकायत

चंडीगढ़ | हरियाणा में कांग्रेस विधायकों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर प्रोटोकॉल और विधायकों के विशेषाधिकारों की लगातार अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व डिप्टी सीएम और पंचकूला के कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई सहित कई विधायकों ने विधानसभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण को पत्र लिखकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। विधायकों का कहना है कि कई अधिकारी सरकारी कार्यक्रमों की सूचना नहीं देते, फोन तक नहीं उठाते और प्रोटोकॉल का पालन करने में लापरवाही दिखा रहे हैं। स्पीकर ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

छह से अधिक कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर को भेजी शिकायतें

चंद्रमोहन बिश्नोई से पहले भी कई कांग्रेस विधायक प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से नाराजगी जता चुके हैं। स्पीकर को शिकायत करने वालों में शामिल हैं—

  • अशोक अरोड़ा, विधायक थानेसर (पूर्व स्पीकर)
  • शैली चौधरी, विधायक नारायणगढ़
  • गोकुल सेतिया, विधायक सिरसा
  • रामकरण काला, विधायक शाहबाद
  • देवेन्द्र हंस, विधायक गुहला चीका
  • पूजा चौधरी, विधायक मुलाना

इन विधायकों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने न केवल प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया बल्कि कई मौकों पर उन्हें आधिकारिक बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों की सूचना तक नहीं दी गई।

चंद्रमोहन बिश्नोई का आरोप—“कुछ अधिकारी राजनीतिक दबाव में काम कर रहे”

पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन ने अपनी शिकायत में कहा कि नगर निगम के कुछ अधिकारी ऐसे लोगों के इशारे पर काम कर रहे हैं, जो चुनावी जनादेश स्वीकार नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने संविधान दिवस कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी, जो विधायक के पद और सम्मान का सीधा हनन है। उन्होंने स्पीकर से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी ने लगाया बैठक में अपमान का आरोप

हाल ही में नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने अंबाला के उपायुक्त अजय तोमर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उनके बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल के विपरीत की गई और उनकी कुर्सी एक पार्षद के बाद लगाई गई, जो असम्मानजनक है। शिकायत के बाद स्पीकर ने डीसी को तलब कर आवश्यक निर्देश दिए।

अन्य विवाद : कुरुक्षेत्र, सिरसा और मुलाना में भी अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें

  • थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि नगर निगम की बैठक में एक पूर्व पार्षद बिना अनुमति शामिल हुआ और उनसे अभद्र व्यवहार किया।
  • सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया ने हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ के खिलाफ शिकायत दी है।
  • मुलाना की विधायक पूजा चौधरी ने एचसीएस अधिकारी अमित कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
  • गुहला चीका के विधायक देवेन्दर हंस और शाहबाद के विधायक रामकरण काला ने भी स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें दी हैं।

कांग्रेस सांसदों की भी नाराजगी

दिशा कमेटी की बैठकों में कांग्रेस सांसदों ने भी अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई है।

  • दीपेंद्र हुड्डा की डीसी रोहतक से कहासुनी हो चुकी है।
  • वरुण मुलाना और कुमारी सैलजा भी कई बार अधिकारियों के खिलाफ असंतोष जता चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में बदलेगा मौसम : 30 और 31 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...

मलप्पुरम में चलती कार में लगी भीषण आग, नकदी और दस्तावेज जलकर राख

Summer express, मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा के चुंगम इलाके में हुआ। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख...

हरियाणा के 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को हर महीने मिलेगा 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत करीब 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को राहत देते हुए उन्हें हर महीने 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत कर्मचारियों को अब सालाना प्रोत्साहन राशि के बजाय हर महीने निश्चित जोखिम भत्ते...

अंबाला कैंट में खुले गड्ढे में गिरने से नंदी की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट की इंदिरा कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर परियोजना के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक नंदी की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई...

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.