Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में मौसम की मार: सूखे की दस्तक और बढ़ती सर्दी ने बढ़ाई चिंताए

Shimla, 27 November-:हिमाचल प्रदेश इस वर्ष  पर्यावरणीय चुनौती का सामना कर रहा है। लगातार दूसरे साल नवंबर लगभग सूखा बीत रहा है, जिससे राज्य के प्राकृतिक जल स्रोतों और आम जनजीवन पर संकट गहराता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस माह प्रदेश में सामान्य से लगभग 90 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। बीते वर्ष नवंबर में 99 प्रतिशत वर्षा की कमी दर्ज की गई थी, जबकि 2021 में भी यह कमी 95 प्रतिशत तक रही थी। तीन वर्षों की यह लगातार कमी चिंताजनक है और निकट भविष्य में प्रदेश के जल भंडारों के सूखने की आशंका बढ़ा रही है।

सूखे की यह स्थिति कृषि, बागवानी और पेयजल आपूर्ति पर सीधा प्रभाव डाल सकती है। राज्य के सभी जिलों में वर्षा सामान्य से काफी कम रही है, और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे तत्काल राहत की उम्मीद क्षीण है।वर्षा की कमी के साथ ही शुष्क ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऊंचे क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिर रहा है और पश्चिमी विक्षोभों की अनुपस्थिति के कारण ठंडी, शुष्क हवाएँ प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक प्रदेश के 24 स्थानों पर पारा सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया गया। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी और ताबो में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि केलांग भी लगभग शून्य के आसपास है। निचले क्षेत्रों—सुंदरनगर, बिलासपुर और आसपास के इलाकों—में सुबह के समय हल्का कोहरा बढ़ती सर्दी का संकेत दे रहा है।सूखे और कड़ाके की ठंड की दोहरी मार ने किसानों, बागवानों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जल्द मौसम में बदलाव नहीं आया, तो आने वाले समय में जल संकट और बढ़ सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.