Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में HRTC की इलेक्ट्रिक बसों के आने से पहले प्रोटोटाइप का परीक्षण

Shimla, 14 January-:हिमाचल प्रदेश में एच.आर.टी.सी. के बेड़े में शामिल होने जा रही नई 297 इलेक्ट्रिक बसों के आगमन से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को ट्रायल के लिए आई एक इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप बस का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने बस के अंदर कुछ सुधार करने के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

बस का ट्रायल 8 जनवरी से शुरू हुआ। पहले दिन सोलन से अर्की वाया मांजू, दूसरे दिन सोलन से सराहा वाया नारग, तीसरे दिन शिमला से गिरीपुल वाया कुफरी चायल, चौथे दिन शिमला से जयनगर वाया शालाघाट और पांचवे दिन शिमला से घड़काहन वाया मशोबरा मार्ग पर बस का परीक्षण किया गया।

प्रोटोटाइप बस में 80 फीसदी बैटरी चार्ज के साथ 180 किलोमीटर तक यात्रा करने की क्षमता है। ट्रायल पूरा होने के बाद निगम प्रबंधन कंपनी को विस्तृत रिपोर्ट देगा, जिसमें बस के भीतर आवश्यक सुधारों का विवरण होगा। इसके अनुसार नई इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण किया जाएगा।बस को हैदराबाद की आलेक्ट्रा कंपनी ने ट्रायल के लिए भेजा है। यह कंपनी रोहतांग में पिछले दस वर्षों से इलेक्ट्रिक बस चला रही है। इस अवसर पर एच.आर.टी.सी. के एम.डी. डॉ. निपुण जिंदल और डी.एम. शिमला देवसेन नेगी भी मौजूद रहे। डी.एम. नेगी ने बताया कि उन्होंने स्वयं बस का ट्रायल लिया और बस का प्रदर्शन अच्छा रहा।उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान ट्रायल का निरीक्षण कर कंपनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि सुधारों के अनुसार नई बसों का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.