Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुधीर राजपाल बने गृह सचिव

पंचकूला |  हरियाणा सरकार ने बजट और शहरी निकाय चुनावों से पहले प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान गृह सचिव डा. सुमिता मिश्रा का स्थान लेंगे। सुधीर राजपाल को अब पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी दिया गया है।

सुमिता मिश्रा को वित्तायुक्त राजस्व, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें चकबंदी, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिवों के कार्यभार में भी बदलाव हुआ है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनका हाल ही में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था, का वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को सौंपा गया है। अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार को शहरी निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया और वे कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य का अतिरिक्त जिम्मा भी संभालेंगे।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव राम कुमार को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त सीईओ नियुक्त किया गया। आईआरपीएस अधिकारी विनय कुमार को नगर निगम पंचकूला का आयुक्त तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में ओएसडी बनाया गया है, साथ ही जिला नगर आयुक्त का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया।

हरियाणा सरकार ने इन तबादलों के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों को संतुलित किया है ताकि बजट सत्र और आगामी चुनावों के दौरान प्रशासनिक कामकाज सुचारू रूप से चले। अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों से यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के महत्वपूर्ण विभागों में कार्यकुशलता और निगरानी में सुधार आएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.