Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेरा युवा भारत कार्यक्रम: उत्तर प्रदेश के युवाओं ने जाना छोटी काशी मंडी की संस्कृति,प्रकृति और अपनापन

Mandi, Dharamveer-भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के पांच जिलों से आए 37 युवाओं ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का पांच दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण सफलतापूर्वक पूरा किया। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी जिले में आयोजित यह अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम मंगलवार को समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ।

समापन अवसर पर मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और युवाओं से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाले ऐसे कार्यक्रमों का महत्व बताया। कार्यक्रम की संचालिका ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत युवाओं को दूसरे राज्यों में भेजकर वहां की संस्कृति, परंपराओं, जीवनशैली, खान-पान और ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों से रूबरू कराया जाता है।

भ्रमण के दौरान युवाओं ने मंडी जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्रों और स्थानीय बाजारों का दौरा किया। उत्तर प्रदेश से आए युवाओं ने बताया कि मंडी की शांत व मनोरम वादियां, स्वच्छ वातावरण और यहां के लोगों का मिलनसार व्यवहार उन्हें विशेष रूप से प्रभावित कर गया। स्थानीय खान-पान और पारंपरिक संस्कृति को नजदीक से जानने का अनुभव उनके लिए यादगार रहा।युवाओं ने कहा कि इस यात्रा से न केवल उन्हें नई जगहों के बारे में जानकारी मिली, बल्कि विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक समझ भी विकसित हुई। उन्होंने अन्य युवाओं से भी मंडी आने और यहां की संस्कृति को अनुभव करने की अपील की। साथ ही इस उपयोगी पहल के लिए केंद्र सरकार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का आभार व्यक्त किया, जिसके माध्यम से उन्हें देश को करीब से जानने का अवसर मिला।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.