Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू की नीतियों पर जयराम ठाकुर का हमला — बोले, बच्चों पर FIR करना तानाशाही की हद

मंडी, धर्मवीर 

मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में स्कूली बच्चों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू पर सत्ता का नशा इस कदर हावी हो चुका है कि वे अब मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे।

जयराम ठाकुर ने चेतावनी दी कि “इस तानाशाही की बहुत बड़ी कीमत सुक्खू सरकार को आने वाले समय में चुकानी पड़ेगी।पूर्व सीएम ने कहा कि आपदा के समय भी सरकार की ओर से लोगों पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं।

जयराम बोले, जाली बिल बनाकर अवसर तलाश रही कांग्रेस

प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने आपदा राहत कार्यों को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर मलबा अभी तक नहीं उठा, लेकिन उसके नाम पर जाली बिल बनाकर भुगतान दिखाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता और उनके ठेकेदार “आपदा में अवसर” तलाश रहे हैं। भाजपा इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और समय आने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।

जेपी नड्डा और बिंदल की छवि खराब करने का आरोप

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए जनसंपर्क विभाग का गलत इस्तेमाल कर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोशल मीडिया पर फेक पेज बनवाकर भाजपा नेताओं—विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल—की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है।भाजपा इस मामले में शिमला और दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवा चुकी है और अब पार्टी कोर्ट में भी साक्ष्य प्रस्तुत करेगी, जिसमें सीएम सुक्खू को भी पार्टी बनाया जाएगा।

वोट चोरी पर कांग्रेस को घेरा, बोले—देहरा उपचुनाव में हुआ बड़ा खेल

हस्ताक्षर अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं के “वोट चोर” बयान पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि असली वोट चोरी तो कांग्रेस ने की है।
उन्होंने खुलासा किया कि देहरा उपचुनाव के दौरान 65 महिला मंडलों के खातों में 33 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए, जिसकी जानकारी भाजपा ने आरटीआई के जरिए हासिल की है।उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर विधानसभा में जवाब देने से बच रही है, जबकि यह मामला अब न्यायालय में विचाराधीन है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चीन के नए शक्तिशाली एआई मॉडल ने अमेरिका की चिंता बढ़ाई

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की वैश्विक दौड़ में चीन ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी मजबूत कर दी है। चीनी एआई कंपनी जिपू एआई ने अपना नया ओपन-वेट एआई मॉडल जीएलएम-5.2 पेश किया है। शुरुआती परीक्षणों में दावा किया गया है कि यह मॉडल साइबर सुरक्षा, कोड विश्लेषण और सॉफ्टवेयर में खामियां खोजने जैसे विशेष क्षेत्रों...

पुलिस कार्रवाई के बीच पहुंचा डिलीवरी रोबोट, हटने से किया इन्कार

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक पुलिस कार्रवाई के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक स्वचालित डिलीवरी रोबोट सक्रिय पुलिस घेराबंदी के बीच पहुंच गया और हटने के निर्देशों का पालन नहीं किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे तकनीक...

फेसबुक बना अवैध वन्यजीव तस्करी का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार, कमजोर मॉडरेशन पर उठे सवाल

दुनिया भर में वन्यजीव संरक्षण के लिए काम करने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक अवैध वन्यजीव तस्करी का दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात ऑनलाइन बाजार बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक पर वन्यजीवों और उनसे जुड़े उत्पादों की खरीद-फरोख्त...

हमीरपुर कॉलेज में 9.64 करोड़ से बनेगा आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल, 100 छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए जल्द ही नए गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण शुरू किया जाएगा। करीब 9.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह तीन मंजिला आधुनिक हॉस्टल लगभग 100 छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराएगा। कॉलेज परिसर...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/शिमला, संजू- : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.