Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के स्कूलों में 1 सितंबर से ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य, दूरदराज क्षेत्रों में अस्थायी शिक्षक भर्ती का बनेगा प्रस्ताव

Summer express/शिमला, संजू-:  प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 सितंबर 2026 से विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति पूरी तरह ऑनलाइन दर्ज होगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब सभी स्कूलों में विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति और निरीक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू होगी।बैठक में दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल पर एक वर्ष के लिए अस्थायी शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्णय लिया गया। चयन मेरिट के आधार पर होगा और चयनित शिक्षकों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने का प्रस्ताव है। अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों से नीट, जेईई मेन और जेईई एडवांस में चयनित विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। उन्होंने विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, लंबित पदोन्नतियों के शीघ्र निपटारे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।बैठक में शिक्षक राज्य पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में बदलाव को भी मंजूरी दी गई। इस बार शिक्षक और विद्यालय दोनों आवेदन कर सकेंगे तथा चयन प्रक्रिया में नवाचार, विद्यार्थियों पर वास्तविक प्रभाव और ऑनलाइन फीडबैक को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिला शिक्षकों से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील भी की गई।स्वच्छ एवं हरित विद्यालय अभियान में हिमाचल के 11 विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं। प्रत्येक विद्यालय को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा प्रधानाचार्य को एक्सपोजर विजिट का अवसर मिलेगा।बैठक में डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना की समीक्षा करते हुए बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदेश के 124 पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी के उपयोग की भी समीक्षा की गई। विभाग के अनुसार 91 प्रतिशत विद्यार्थी नियमित रूप से डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग कर रहे हैं, जबकि 11 विद्यालयों में इसका उपयोग शून्य पाया गया, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए।इसके अलावा शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए कक्षा छह से बारहवीं तक आवासीय शिक्षा कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। पात्र विद्यार्थियों के चयन के लिए आवेदन 31 अगस्त तक स्वीकार किए जाएंगे।

बैठक में जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक के नए पद सृजित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता के कारण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और भविष्य में भी शिक्षा सुधारों की प्रक्रिया जारी रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.