जगदीश लाल | नवांशहर
समर न्यूज
टीचर कॉलोनी में श्री गणपति उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित 14वें विशाल गणेश उत्सव के चौथे दिन भी श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। वीरवार दोपहर राजा मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर की महिलाओं ने गणपति जी की महिमा का गुणगान किया।
देर शाम पंडित संदीप शास्त्री ने मुख्य यजमान संजीव गाबा, अनिल गाबा, राजेश गाबा, सीमा गाबा, रूबी गाबा और कनिका गाबा परिवार से विधिवत पूजन करवाया। शुक्रवार को विजय वीके परिवार की ओर से पूजन किया गया। गढ़शंकर के राधे-राधे संकीर्तन मंडल के चेतन गुलाटी, अजय अग्निहोत्री और पवन चांदला ने गणेश वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। आयोजकों शंकर शिंदे, राज कुमार सौंधी, विवेक मरवाहा, विजय गांधी, संजीव गाबा और विवेक मारकंडा ने बताया कि शनिवार को सुबह हवन और विधिवत पूजन के बाद गणपति जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर पार्षद परमजीत राजा बक्शी, पार्षद परम खालसा, आप नेता ललित मोहन पाठक, रोबी कंग, महिंदर सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन गगन अग्निहोत्री, पार्षद दविंदर, पार्षद शिवरामव कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।