Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की जारी नई लिस्ट में लुधियाना का जलवा कायम

दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज

भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में लुधियाना के कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर एक बार फिर उन पर भरोसा जताया गया है। नई टीम में अनिल सरीन को दोबारा प्रदेश महामंत्री, जतिंदर मित्तल को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष तथा गुरदेव शर्मा देबी को लगातार दूसरी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान रजनीश धीमान को पहली बार प्रदेश महामंत्री बनाकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों के बाद लुधियाना भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा डालकर जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
भाजपा नेताओं का कहना है कि दोबारा जिम्मेदारी मिलने से यह स्पष्ट है कि प्रदेश नेतृत्व ने उनके संगठन के प्रति समर्पण, मेहनत और लंबे राजनीतिक अनुभव पर भरोसा जताया है। वहीं, रजनीश धीमान को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने को युवा एवं संगठनात्मक नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राजनीतिक हलकों में भी नई कार्यकारिणी को अनुभवी और सक्रिय नेताओं के बीच संतुलन बनाने वाली टीम माना जा रहा है। लुधियाना से चार वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां मिलने से जिले का संगठनात्मक प्रभाव और मजबूत हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में भाजपा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करेगी और आगामी चुनावों व संगठनात्मक गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभाएगी। नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.