Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर भक्त की मनोकामना पूर्ण करते बाबा श्याम: एलआर मित्तल

लक्की भट्टी | लुधियाना
समर न्यूज

चंडीगढ़ रोड कोहाडा चौक के समीप नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में साप्ताहिक श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन ट्रस्टी प्रदीप मित्तल,संदीप अग्रवाल, एलआर मित्तल, व अनिल मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।संकीर्तन में श्याम लाडली मोनिका शर्मा नाभा व कोमल यादव लुधियाना वालों द्वारा श्याम बाबा का गुणगान किया गया।सर्वप्रथम आचार्य दीपक पाण्डेय, पंडित तारानाथ, पंडित करण शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ श्याम बाबा का गुणगान किया।
मुख्य यजमान ट्रस्ट के सभी सदस्यों द्वारा श्याम बाबा का पूजन कर संकीर्तन का शुभारंभ किया गया।संकीर्तन में बाबा का अलौकिक श्रृंगार सुरिंदर कुमार सिंगला,अनीता रानी, करण सिंगला, बालाशा, व रविंदर कुमार परिवार द्वारा किया गया। मोनिका शर्मा व कोमल यादव द्वारा गाए भजनों की मस्ती में भक्तजन मस्ती में झूमने लगे और पूरा माहौल खाटूमय प्रतीत होने लगा। संकीर्तन उपरांत बाबा श्याम की आरती की गई इस मौके ट्रस्टी एल.आर.मित्तल ने कहा कि बाबा श्याम की महिमा अपरंपार है।जो भी इस मंदिर में सच्चे मन से हाजिरी भरता है बाबा श्याम उसकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं।संकीर्तन में बाबा ने अपनी अदभुत छटा भक्तो पर बिखेरी। इस मौके पर संजय अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, विजय गोयल, मनीष बाजारी, हरीश गर्ग, नरेश अग्रवाल, रमेश गर्ग, परमानंद, चंदेश्वर भारद्वाज सुनील गोयल, संदीप गोयल, अमित बंसल, अतुल वालिया, विनय गोयल, बीके शर्मा, जय भगवान, रजत गोयल, निधि गुप्ता आदि
मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.