Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड

एजेंसी। नई दिल्ली

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 30 गेंदों पर शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उन्होंने 34 गेंदों में 108 रन की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और 11 छक्के शामिल रहे। भारत ने 20 ओवर में 221 रन बनाए और अफगानिस्तान को 94 रन पर समेटकर 127 रन से मुकाबला जीता। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
अभिषेक का 30 गेंदों में शतक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। उन्होंने रोहित शर्मा का 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में बनाए शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। यह टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी सबसे तेज शतक है। कुल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह तीसरा सबसे तेज शतक है।
अभिषेक ने शुरुआती छह ओवर में 22 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 100 रन बनाए। यह भारतीय टीम का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है।

कोहली के बराबर पहुंचे
इस शतक के साथ अभिषेक के सभी टी-20 मैचों में 10 शतक हो गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 10 टी-20 शतकों की बराबरी कर ली। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में यह अभिषेक का तीसरा शतक है। वह एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय पारी में 11 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में भी शामिल हो गए हैं। अभिषेक के अलावा संजू सैमसन ने 35 गेंदों पर 50 रन बनाए। भारत ने 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई। रवि बिश्नोई और नितीश कुमार रेड्डी ने तीन-तीन विकेट लिए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.