Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन के लिए तख्त पटना साहिब में अरदास

दलजीत विक्की | पटना
समर न्यूज
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से शुभकामनाएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान के लिए विशेष अरदास की गई।
इस अवसर पर तख्त श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमेटी पटना साहिब के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह, सचिव सरदार हरबंस सिंह, मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने विशेष रूप से अरदास में हाजिरी भरी। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविन्द्र सिंह और महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने भी अपने-अपने स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अरदास करवाई। सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि समूची कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिख कौम और तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के प्रति विशेष सम्मान और लगाव रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार तख्त साहिब में नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश पर्व (2017) के ऐतिहासिक आयोजन से लेकर श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व (2019) तक केंद्र सरकार द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया, जिससे इन ऐतिहासिक अवसरों को भव्य स्तर पर मनाने में सहायता मिली।
सोही ने प्रधानमंत्री द्वारा सिख समाज से जुड़े विभिन्न कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण, गुरु साहिबानों से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के विकास, सिख गुरुओं और शहीदों की स्मृति में कार्यक्रमों के आयोजन, तथा सिख समुदाय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पहल की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.