Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजोखड़ा थाना प्रभारी की कार्रवाई से नाराज बिजली कर्मचारी, यूनियन ने किया प्रदर्शन

पंजोखड़ा  | पंजोखड़ा थाना क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक उपभोक्ता के तारों में उलझकर घायल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। उपभोक्ता की शिकायत पर पंजोखड़ा थाना प्रभारी द्वारा बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (HSEB) कर्मचारी यूनियन में रोष फैल गया है। यूनियन का आरोप है कि पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच के एकतरफा कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को दोषी ठहरा दिया।

जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी को पंजोखड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजली कर्मचारी खराब बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक उपभोक्ता अचानक बिजली के तारों में उलझ गया, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के बाद घायल उपभोक्ता की शिकायत पर थाना प्रभारी ने सीधे बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बिजली कर्मचारी यूनियन का कहना है कि घटना के समय कर्मचारी सरकारी ड्यूटी निभा रहे थे और सभी सुरक्षा मानकों के तहत कार्य किया जा रहा था। इसके बावजूद बिना घटनास्थल की जांच, कर्मचारियों के बयान दर्ज किए या परिस्थितियों का आकलन किए बिना मामला दर्ज करना निंदनीय है।

इसी को लेकर बुधवार को HSEB कर्मचारी यूनियन ने पंजोखड़ा थाना प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेताओं ने बताया कि वे इस मामले को लेकर डीएसपी से भी मिल चुके हैं और निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई है। हालांकि कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस जांच कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले की निष्पक्ष जांच कर कर्मचारियों को राहत नहीं दी गई तो वे मजबूरन पंजोखड़ा थाने का घेराव करेंगे। यूनियन का कहना है कि बिना जांच के की गई कार्रवाई से कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है और भविष्य में इससे कार्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.