Facebook-f Youtube X-twitter

HRTC तकनीकी कर्मचारियों ने वर्कशॉप निजीकरण के खिलाफ विरोध तेज किया, आंदोलन की चेतावनी

Shimla, Sanju-:HRTC तकनीकी कर्मचारी संघ ने निगम की वर्कशॉप के निजीकरण के फैसले के खिलाफ सरकार और प्रबंधन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। HRTC बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में रामपुर, नालागढ़, पठानकोट और शिमला यूनिट-3 की वर्कशॉप का निजीकरण करने का निर्णय लिया गया था।

इस फैसले का विरोध करते हुए संघ ने इसे तुरंत वापस लेने की मांग उठाई है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि निगम में स्वीकृत 2267 पदों में से केवल करीब 1100 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। कर्मचारियों की भारी कमी के कारण आउटसोर्स भर्ती की जा रही है, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी। उन्होंने चेताया कि निजीकरण के जरिए HRTC की रीढ़ टूट रही है।पूर्ण चंद ने कहा कि संगठन जल्द ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर मुलाकात करेगा। यदि निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो संघ बड़े आंदोलन की योजना बना रहा है।

प्रदेश में HRTC बसों की दुर्घटनाओं के सवाल पर पूर्ण चंद ने बताया कि निगम के पास गुणवत्ता वाले स्पेयर पार्ट्स पर्याप्त मात्रा में नहीं हैं और समय पर उपलब्ध नहीं हो पाते। इससे बसें रास्ते में रुक-रुक कर चलती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.