Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय बजट पर कांग्रेस का हमला, कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप बोले हिमाचल के साथ हुआ सौतेला व्यवहार

Shimla, Sanju-:केंद्रीय बजट को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सरकार और संगठन लगातार बजट का विरोध कर रहा हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बजट को हिमाचल विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा से भारी नुकसान झेल रहे हिमाचल को इस बजट में पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। कांग्रेस ने RDG खत्म करने, रोजगार और मनरेगा पर चुप्पी साधने को लेकर भी सरकार को घेरा है।

बजट से किसी भी वर्ग को न राहत न लाभ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल में आपदा से भारी नुकसान हुआ है और केंद्र की टीम के आकलन के मुताबिक करीब 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। ऐसे में राज्य को 16वें वित्त आयोग से राहत और RDG में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट RDG को घटाकर शून्य कर दिया गया।उन्होंने कहा कि बजट में रोजगार को लेकर कोई ठोस बात नहीं की गई और मनरेगा को लगभग खत्म कर दिया गया है। पर्यटन के नाम पर सिर्फ दिखावा किया गया है, जिन ट्रेक्स की बात की जा रही है वे हिमाचल में पहले से ही मौजूद हैं।

रेलवे विस्तार को लेकर भी हिमाचल को कोई नई सौगात नहीं मिली। विनय कुमार ने आरोप लगाया कि बजट में हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सांसद अनुराग ठाकुर का रवैया ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने न तो बजट सुना और न ही पढ़ा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछला कल हिमाचल के लिए काला दिन था। रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट हमारा अधिकार है और हिमाचल के सांसदों का कर्तव्य बनता था कि वे इस मुद्दे को मजबूती से उठाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को 1500 करोड़ रुपये की राहत तक नहीं दी गई और यह बजट सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गया है, जिसमें किसी भी वर्ग को न तो कोई खास लाभ मिला और न ही राहत दी है। विनय कुमार ने कहा कि आगामी बजट सत्र में इसको लेकर रिजॉल्यूशन  पास किया जाएगा और बीजेपी के नेताओं से भी हिमाचल के हितों को केंद्र से उठाने की बात की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.