Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।शहर के चौड़ा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे, जिनमें जयराम ठाकुर, श्रीकांत शर्मा, संजय टंडन, राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्षों से सभी राजनीतिक दल महिलाओं को आरक्षण देने की बात करते रहे हैं, लेकिन इसे वास्तविकता में बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 में यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ, लेकिन इसे लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है।जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने इस विधेयक का विरोध किया और उसके तर्क तथ्यों पर आधारित नहीं थे। उन्होंने विशेष रूप से राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा में गंभीर चर्चा की बजाय भ्रामक बातें रखीं, जिससे इस महत्वपूर्ण बिल को आगे बढ़ाने में बाधा आई।उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे भी पूरे नहीं किए गए। उनके अनुसार, कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की गारंटी दी थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद यह वादा अधूरा है।जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों में महिलाएं निर्णायक भूमिका निभाएंगी और प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.