Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के चलते जिले में लगभग 22 हजार मीट्रिक टन आम का उत्पादन हुआ था, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर करीब 23 हजार मीट्रिक टन तक पहुंचने की उम्मीद है।

जिला कांगड़ा में लगभग 2 हजार हेक्टेयर भूमि पर आम की खेती की जाती है। इंदौरा, नूरपुर, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां और लंबागांव क्षेत्र आम उत्पादन के प्रमुख केंद्र हैं, जहां हर साल अच्छी पैदावार होती है। आम की खेती में उत्पादन का चक्र सामान्यतः एक वर्ष अधिक और अगले वर्ष कम रहता है, जिसे “ऑन” और “ऑफ” सीजन के रूप में जाना जाता है। इस वर्ष अनुकूल मौसम और ऑन सीजन के चलते उत्पादन में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।उद्यान विभाग फसल विविधीकरण पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। जिन क्षेत्रों में पारंपरिक रूप से सेब की खेती होती थी, वहां अब जापानी फल (पर्सिमन) की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। एचपी शिवा परियोजना के तहत इस दिशा में कदम उठाए गए हैं। बैजनाथ विकास खंड के अंदरली मलां क्षेत्र में इसके लिए 10 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। इनमें से 5 हेक्टेयर भूमि पर अब तक करीब 3500 जापानी फल के पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष 5 हेक्टेयर में पौधारोपण का कार्य सर्दियों तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जापानी फल की खेती किसानों के लिए आय के नए अवसर खोल सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सेब की पैदावार प्रभावित हो रही है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि बागवानी क्षेत्र में विविधता भी आएगी।उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. अलक्ष पठानिया के अनुसार, विभाग किसानों को आधुनिक तकनीकों और नई फसलों के प्रति जागरूक कर रहा है, जिससे भविष्य में बागवानी क्षेत्र और मजबूत हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईरान की ओर से ट्रंप के बेटे को धमकी का दावा, 10 मिलियन डॉलर इनाम की बात

summer express, तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को लेकर ईरान की ओर से कथित तौर पर एक और गंभीर धमकी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी टेलीविजन से जुड़े एक चैनल पर ट्रंप के 20 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाते हुए विवादित वीडियो प्रसारित किया गया। वीडियो में...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, आज कुछ जिलों में बारिश के आसार

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि मंगलवार से ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह...

श्रीरंगपट्टनम मंदिर में विधायक की बेटी और महिला पुलिस अधिकारी भिड़ीं

summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक के श्रीरंगपट्टनम स्थित एक मंदिर में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी और विधायक की बेटी के बीच हुई झड़प का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दोनों के बीच बहस के बाद एक-दूसरे को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। घटना 12 अगस्त...

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.