Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुष्यंत चौटाला पहुंचे हाईकोर्ट, पुलिस कार्रवाई पर FIR और CBI जांच की मांग

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पुलिस के बीच विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। दुष्यंत चौटाला ने अपने काफिले को रोके जाने, हथियार दिखाकर धमकी देने और जान से मारने की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज करने तथा मामले की जांच सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की है।

इस मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि हिसार में उनके काफिले को एक सफेद बोलेरो वाहन ने रोका था। आरोप है कि सिविल ड्रेस में मौजूद इंस्पेक्टर पवन कुमार ने हथियार लहराते हुए उन्हें और उनके सुरक्षा कर्मियों को धमकाया।

दुष्यंत चौटाला ने दावा किया है कि वे वाई-प्लस सुरक्षा श्रेणी के तहत संरक्षित हैं, इसके बावजूद इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स ने भी अलग-अलग शिकायतें देकर इस घटना में जान से मारने की धमकी का उल्लेख किया है।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने के बजाय उनके परिजनों और समर्थकों पर कथित रूप से झूठे मामले दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश की। साथ ही 7 अप्रैल की एक घटना को आधार बनाकर दर्ज एफआईआर को प्रतिशोधात्मक कार्रवाई बताया गया है।

दुष्यंत चौटाला ने अदालत से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच हरियाणा पुलिस से हटाकर किसी स्वतंत्र एजेंसी जैसे सीबीआई या पड़ोसी राज्यों की पुलिस को सौंपी जाए। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज और सभी संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश देने की भी अपील की गई है।

याचिका में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में निष्पक्ष जांच की संभावना नहीं है, इसलिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच ही एकमात्र विकल्प है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...

करनाल में सफाई कर्मचारियों पर प्रशासन सख्त, 20 से 30 हिरासत में

summer express , राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। लंबे समय से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच करनाल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम नगर निगम के वाहन यार्ड को खाली करवाने पहुंची पुलिस और धरने पर बैठे...

अंबाला में बदलते मौसम का असर, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Summer express , अंकुर कपूर  अंबाला। बदलते मौसम और कभी बारिश तो कभी तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों मरीजों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.