Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रीय पेचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिमाचल ने एक गोल्ड मेडल सहित जीते 10 पदक

Mandi, Dharamveer-: उत्तराखंड के देहदादूर में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय पेचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने अपना दमदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाते हए 1 गोल्ड मेडल सहित 10 पदक अपने नाम किया है। इंडियन पेचक सिलाट फडरेशन के तत्वावधान में बीती 29 से 31 जनवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें हिमाचल के 39 खिलाड़ी शामिल रहे। पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आज़ाद ने बताया कि 39 सदसीय इस टीम में मंडी जिला से 11, बिलासपुर से 10, हमीरपुर 3 और सिरमौर जिला से 15 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जिसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने 01 गोल्ड, 04 सिल्वर और 5 ब्रांज मैडल अपने नाम किए। सिरमौर जिला के समरवीर सिंह रोहिल्ला ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मैडल जीता। वहीं मंडी जिला की किरत कमल कौर ने सब जूनियर वर्ग में सिल्वर मैडल, सिरमौर जिला की सहना ने जूनियर वर्ग में सिल्वर मैडल, सिरमौर जिला की बियनका तनेजा ने मकन वर्ग सिल्वर मैडल और नविका शर्मा ने प्री टीन वर्ग में सिल्वर मैडल पर अपना कब्जा जमाया। इसके अलावा मंडी जिला के अर्श वैद्य ने प्री टीन वर्ग में  ब्रोंज़ मैडल मैडल, सिरमौर जिला की तृषि वर्मा ने प्री टीन वर्ग में ब्रोंज़ मैडल, सिरमौर जिला की देवांशी पाठे ने प्री टीन वर्ग में ब्रोंज़ मैडल मैडल, सिरमौर जिला के मनन चौहान ने भी मकन वर्ग में ब्रोज़ मैडल हासिल किया है। इस टीम का प्रतिनिधित्व जिला मंडी के राकेश कुमार ने टीम कोच के रूप में  किया ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.