Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

1079 दिन से आंदोलनरत दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को लेकर वार्ता नहीं की गई, तो वे दिल्ली कूच करेंगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास का घेराव करेंगे। आंदोलनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से कई दौर की वार्ता के बावजूद उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खास तौर पर दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित बैकलॉग पदों को भरने की मांग लगातार उठाई जा रही है।

दृष्टिबाधित संघ के सदस्य राजेश ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिव्यांगजन पिछले 1079 दिनों से अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने सरकार के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए सवाल किया कि जब दिव्यांगजन सचिवालय के बाहर बैठे हैं, तो सरकार को उनकी आवाज क्यों सुनाई नहीं दे रही।प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित करीब 1009 बैकलॉग पदों को भरने की प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है। राजेश ठाकुर ने कहा कि दिव्यांगजन सरकार से किसी तरह की सहानुभूति या भीख नहीं, बल्कि अपने अधिकार और सम्मान के साथ रोजगार का अवसर चाहते हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चुनौती देते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री ब्रेल लिपि में ‘A से Z’ तक लिखकर दिखा दें, तो वे उसी समय अपना आंदोलन समाप्त करने को तैयार हैं।

राजेश ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार ने तत्काल वार्ता नहीं की, तो आंदोलनकारी दिल्ली जाकर राहुल गांधी के आवास का घेराव करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री और दिव्यांगता आयुक्त को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने की बात भी कही गई है।उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर को प्रस्तावित उच्च न्यायालय की सुनवाई में यदि कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है, तो आंदोलनकारी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में जाकर सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.