Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में 23 फरवरी को दंगल चैंपियनशिप, देशभर के पहलवान उतरेंगे मैदान में

हिसार। शहर में 23 फरवरी को देशभर के उभरते पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण और इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की ओर से दंगल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवा पहलवान अपने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

यह प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा बहुद्देशीय हॉल में आयोजित होगी। चैंपियनशिप के मुकाबले तीन मैट पर कराए जाएंगे। इसमें लड़कों की फ्री-स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों श्रेणियों में मुकाबले होंगे, जबकि लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर सत्यप्रकाश ने बताया कि पिछले वर्ष SAI के सहयोग से प्रदेश स्तर पर दंगल आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार यह चैंपियनशिप देशभर के उभरते पहलवानों के लिए रखी गई है।

प्रतियोगिता में सीनियर लड़कों की फ्री-स्टाइल कुश्ती में 57 किग्रा, 74 किग्रा और 74 किग्रा से अधिक भार वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में 60 किग्रा, 77 किग्रा और 77 किग्रा से ऊपर के पहलवानों को अवसर मिलेगा। लड़कियों के मुकाबले 53 किग्रा, 62 किग्रा और 62 किग्रा से अधिक भार वर्ग में कराए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 11 हजार से 71 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह चैंपियनशिप युवा पहलवानों के लिए आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा मौका मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फर्जी सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट से ठगी, सीबीआई ने देशभर में की कार्रवाई

Summer express,नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का भय दिखाकर ठगी को अंजाम देता था। मामले की जांच के तहत सीबीआई ने 16 राज्यों में...

मोगा शाखा नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा : रामगोपाल

summer express, मोगा, (दलजीत विक्की) | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मोगा शाखा द्वारा गुरुवार प्रातः शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वर्ष 1989 के शाखा नरसंहार में शहीद हुए स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 25 जून 1989 को इसी स्थान पर चल रही संघ शाखा पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25...

बहादुरगढ़ के एमआईई क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखीं लपटें और धुएं का गुबार

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के आधुनिक औद्योगिक संपदा (एमआईई) क्षेत्र में देर रात एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे उठती ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। घटना...

पानीपत के विकास नगर में दर्दनाक हादसा: कपड़े की गांठों में दबने से दो मासूम बच्चियों की मौत

Summer express, पानीपत। शहर के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम बच्चियों की जान चली गई। खेलते-खेलते दोनों बच्चियां एक गोदाम में रखी कपड़े की भारी गांठों के बीच दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का...

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: सौतेले पिता ने तीन वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Summer express,फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से मानवता को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवदुर्गा विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने तीन वर्षीय सौतेले बेटे की कथित रूप से निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि बच्चे की हत्या गला दबाकर की गई और बाद में धारदार हथियार से उस पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.