Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म केस में आरोपी को 10 साल  की सजा

फरीदाबाद। फरीदाबाद की सेशंस कोर्ट ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत 10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई। इस फैसले में डीएनए रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को अहम आधार माना गया।

मामले की शुरुआत 7 मार्च 2017 को हुई थी, जब पीड़िता के पिता ने भूपानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को पप्पू नाम का युवक अपने साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

बताया जा रहा है कि बाद में पारिवारिक स्तर पर समझौते जैसी स्थिति बनने के कारण जांच धीमी पड़ गई। इसी दौरान नाबालिग लड़की आरोपी के साथ रहने लगी और उसके दो बच्चे भी हुए।

मामले में बड़ा मोड़ अप्रैल 2020 में आया, जब आरोपी पप्पू फरीदाबाद स्थित अपनी ससुराल लौट आया। आरोप है कि 12 अप्रैल 2020 को वह किशोरी को अपने साथ लेकर गया और सेक्टर-17 बाईपास के पास उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर बीपीटीपी थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई फिलहाल अलग अदालत में चल रही है।

इसके बाद भूपानी थाना पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया और पहले दर्ज अपहरण मामले की जांच दोबारा शुरू की। इस दौरान मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं और साक्ष्य एकत्र किए गए।

जांच के दौरान किशोरी, उसके बच्चों और आरोपी के डीएनए सैंपल लेकर जांच कराई गई। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्चों का पिता आरोपी ही है, जिससे यह साबित हो गया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सुरेश चौधरी के अनुसार यह मामला 2019 में पॉक्सो एक्ट में हुए संशोधन से पहले का है। उस समय न्यूनतम सजा 10 साल निर्धारित थी, जबकि संशोधन के बाद इसे बढ़ाकर 20 साल कर दिया गया। पुराने प्रावधान लागू होने के कारण कोर्ट ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई। फिलहाल आरोपी के खिलाफ बीपीटीपी थाने में दर्ज हत्या के मामले की सुनवाई अलग अदालत में जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.