Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में 3.54 करोड़ से विकास कार्य शुरू, गलियां-पार्क और सड़कें होंगी दुरुस्त

हिसार  | हिसार शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। विधायक कोटे से शहर में करीब 3.54 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के तहत कई वार्डों में गलियों को पक्का, सड़कों का निर्माण और पार्कों का नवीनीकरण किया जाएगा।

गुरुवार को इन विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ विधायक सावित्री जिंदल और मेयर प्रवीण पोपली ने किया। इस मौके पर निगमायुक्त नीरज, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, पार्षद जगमोहन मित्तल, पार्षद भीम महाजन, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी, पूर्व पार्षद ज्योति महाजन सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

नगर निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वार्ड-5 की इंद्रा कॉलोनी में गलियों के निर्माण पर करीब 63.72 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं जगतार बाग क्षेत्र में आईपीबी सड़कों के निर्माण पर 6.92 लाख, कसाबा मोहल्ला में सीसी सड़क निर्माण पर 33.64 लाख और मित्तल नगर स्थित पार्क की मरम्मत व नवीनीकरण पर 12.46 लाख रुपये की लागत आएगी।

इसके अलावा विधायक कोटे से लगभग 2.38 करोड़ रुपये की राशि से मोहना मंडी में सीसी सड़क, कमला नगर में आरसीसी रोड, संत नगर में सड़क निर्माण, न्यू मॉडल टाउन में आईपीबी सड़क, अर्बन एस्टेट में सड़क मरम्मत, भामाशाह नगर में सीसी सड़क तथा ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में फुटपाथ निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे।

नगर निगम ने ऋषि नगर स्थित अत्याधुनिक इको-फ्रेंडली श्मशान भूमि के फेज-3 का काम भी शुरू कर दिया है। निगमायुक्त नीरज ने बताया कि इस चरण में 4.78 करोड़ रुपये की लागत से ग्रेनाइट व कोटा स्टोन, पार्किंग में आईपीबी ब्लॉक, एंबुलेंस शेड, बाथरूम में आधुनिक टाइल्स, पेंट-पुट्टी तथा चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने जैसे कार्य होंगे।

निगमायुक्त ने ठेकेदारों को निर्देश दिए कि सभी कार्य चार महीने के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। विधायक सावित्री जिंदल और मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि शहर के हर वार्ड में चरणबद्ध विकास कार्य कराकर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.