Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नफे सिंह राठी मर्डर केस में सुनवाई, अदालत में पेश किए गए अहम साक्ष्य

पंचकूला। इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए गए और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य अदालत में पेश किए गए।

अभियोजन पक्ष की ओर से एएसआई नरेश कुमारी ने गवाही दी। गवाही के दौरान अदालत में एक सीलबंद पैकेट खोला गया, जिसमें 24 कारतूस रखे हुए थे। गवाह की मौजूदगी में इन साक्ष्यों का निरीक्षण किया गया और गवाही पूरी होने के बाद पैकेट को फिर से विधिवत सील कर दिया गया। इसे केस का अहम भौतिक साक्ष्य माना जा रहा है।

एक अन्य गवाह, डॉ. हरि ओम शर्मा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उपस्थित रहे, लेकिन समयाभाव के कारण उनकी गवाही रिकॉर्ड नहीं हो सकी। अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई 19 मार्च को उपस्थित होने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान आरोपित आशीष उर्फ बाबा, सचिन उर्फ सौरव और धर्मेंद्र को न्यायिक हिरासत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। वहीं, उत्पादन वारंट के तहत आरोपी अमित गुलिया को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

मामले में पहले ही कपिल सांगवान उर्फ नंदू, नकुल सांगवान, अतुल गुलिया और खुशप्रीत लाठर को अदालत ने अपराधी घोषित कर दिया है। सीबीआई ने अपनी जांच पूरी कर आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया था।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश राजीव गोयल ने आरोपपत्र के आधार पर सभी आरोपितों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चलाने के आदेश दिए। यह हत्याकांड 25 फरवरी 2024 को बहादुरगढ़ के बराही रेलवे फाटक के पास हुई थी।

सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान इस केस की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हो सकते हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को निर्धारित की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.