Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटशेरा कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों की मिलीजुली पहल: तैयार हुआ प्रैक्टिकल लर्निंग म्यूज़ियम

शिमला, संजू -:  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के राजीव गांधी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, कोटशेरा में छात्रों और शिक्षकों की मिलीजुली अनूठी पहल देखने को मिली है। कॉलेज में अब एक ऐसा म्यूज़ियम तैयार किया गया है, जो छात्रों को किताबों तक सीमित न रखते हुए इतिहास और संस्कृति से जुड़ी प्रैक्टिकल जानकारी प्रदान कर रहा है।

कॉलेज के प्रिंसिपल गोपाल चौहान के मार्गदर्शन में छात्रों ने इस म्यूज़ियम को तैयार किया, जिसमें इतिहास से जुड़ी कई दुर्लभ और रोचक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं। संग्रहालय में 19वीं सदी के सिक्के, भोज पत्र, टांकरी भाषा में लिखे पत्र और हिमाचली संस्कृति से संबंधित कई ऐतिहासिक वस्तुएं शामिल हैं। इन वस्तुओं को देखकर छात्रों को अतीत का प्रत्यक्ष अनुभव मिलता है और वे इतिहास को केवल किताबों तक सीमित नहीं मानते।कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि केवल किताबों के जरिए इतिहास पढ़ना छात्रों के लिए अक्सर उबाऊ हो सकता है। इस म्यूज़ियम के जरिए छात्रों को देखने, समझने और महसूस करने का मौका मिलता है। इतिहास अब थ्योरी से आगे बढ़कर छात्रों के लिए जीवंत और आकर्षक बन गया है।

राज लक्ष्मी, असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास विभाग कहती हैं, “छात्र अब ऐतिहासिक तथ्यों को केवल याद नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें वास्तविक वस्तुओं और दस्तावेज़ों के माध्यम से समझ रहे हैं। यह सीखने का एक नया अनुभव है।”

छात्रा रवीना बिष्ट ने बताया, “संग्रहालय ने इतिहास को रोचक और आसान बना दिया है। हम अब किताबों के साथ-साथ प्रैक्टिकल तरीके से भी सीख पा रहे हैं।” वहीं महक और श्रिया ठाकुर जैसे अन्य छात्र भी इसे देखने और सीखने के लिए उत्साहित हैं।

कॉलेज की यह पहल केवल इतिहास के छात्रों तक सीमित नहीं है। अन्य विषयों के छात्र भी इसे देखने आते हैं, जिससे उनके ज्ञान और संस्कृति के प्रति उत्साह में वृद्धि होती है। साहिल कुमार, छात्र, कहते हैं, “हिमाचली संस्कृति और इतिहास को समझना अब आसान और मजेदार हो गया है।”इस नए म्यूज़ियम की सफलता में प्रिंसिपल और प्रोफेसरों की सकारात्मक सोच और पढ़ाई को रोचक बनाने की प्रतिबद्धता मुख्य भूमिका निभा रही है। ऐसे प्रयास छात्रों में ज्ञान के प्रति जिज्ञासा और संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.