Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था मजबूत, MSP में हुई बढ़ोतरी

Summer Express, पलवल |  पलवल अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद को लेकर मार्किट कमेटी पलवल द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए है। मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह पिछले साल के 2,425 प्रति क्विंटल के मुकाबले 160 प्रति क्विंटल की वृद्धि है। जबकि सरसों का एमएसपी 6200 रुपए निर्धारित किया गया  है। उन्होंने बताया कि पलवल में गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू कर दी जाएगी।

मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी ने बताया कि अनाज मंडी पलवल में गेहूं व सरसों की खरीद को लेकर मार्किट कमेटी द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए है जिसमें मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के गेट पास काटे जाएगें। इसके लिए मंडी के सभी गेट पर कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। किसानों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।

मंडी में पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई इसके अतिरिक्त वाटर कूलर लगाए गए है। बिजली के लिए फॉक्स लाइट लगाई गई है। मंडी में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। किसानों को अच्छा व सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल किसान मजदूर कैंटीन खोली गई है। जहां 10 रुपए में किसानों को भोजन की थाली उपलब्ध कराई जा रही है। मंडी में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया गया है। पंकज विरमानी ने कहा कि अनाज मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

 प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों से गेहूं व सरसों की खरीद सुचारू रूप से की जाएगी। अगर किसी भी किसान को कोई परेशानी आती है तो मार्किट कमेटी से सम्पर्क कर सकते है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.