Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव को लेकर शिअद ने बनाई रणनीति बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

दविंदर कुमार | लुधियाना
शिरोमणि अकाली दल हलका दाखा के वरिष्ठ नेताओं, जोन इंचार्जों, कोर कमेटी सदस्यों, ब्लॉक समिति एवं जिला परिषद चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों, सर्कल प्रधानों तथा विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों की विशेष बैठक नव-नियुक्त ऑब्जर्वर कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिरोमणि अकाली दल लुधियाना देहाती के जिला प्रधान चंद सिंह डल्ला तथा हलका इंचार्ज जसकरण सिंह देओल की माता चरणजीत कौर देओल भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
बैठक के दौरान रोजी बरकंदी ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया और वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।
रोजी बरकंदी ने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल लगातार मजबूत हो रहा है और लोगों का विश्वास पार्टी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा, क्योंकि जनता मौजूदा सरकार से निराश है और अकाली दल को एक अनुभवी एवं जनहितैषी विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि हलका दाखा में बड़ी संख्या में लोग दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अकाली दल से जुड़ रहे हैं। इसके पीछे पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और हलका इंचार्ज जसकरण सिंह देओल के खिलाफ दर्ज कथित राजनीतिक प्रेरित झूठे मामलों को भी एक कारण बताया।
ऐसे मामलों से न तो पार्टी का मनोबल टूटेगा और न ही कार्यकर्ताओं का उत्साह कम होगा, बल्कि इससे कार्यकर्ता और अधिक मजबूती से जनता के बीच जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर चरणजीत कौर देओल ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जसकरण सिंह देओल के खिलाफ दर्ज कथित झूठे मामले का विरोध कर दाखा के कार्यकर्ताओं और देओल परिवार का साथ दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने रोजी बरकंदी का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर दाखा पहुंचकर कार्यकर्ताओं को भविष्य की रणनीति से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि जसकरण सिंह देओल द्वारा शुरू किया गया ‘मिशन मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के तहत देओल परिवार अपनी निजी राशि से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों में सहयोग कर रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार और क्षेत्र के विधायक को यह अहसास हो गया है कि बिना किसी संवैधानिक पद के भी यदि कोई व्यक्ति जनता के लिए इतने विकास कार्य कर सकता है तो भविष्य में जनप्रतिनिधि बनने पर वह क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है। इसी कारण उनके पुत्र को कथित रूप से झूठे और राजनीतिक प्रेरित मामलों में फंसाया गया, लेकिन इससे जनसेवा का कार्य नहीं रुकेगा।
अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हलका दाखा से शिरोमणि अकाली दल की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और विश्वास जताया कि मजबूत संगठन, बढ़ते जनसमर्थन और लगातार जनसेवा के बल पर पार्टी पंजाब में सरकार बनाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डीएवी स्कूल के छात्रों ने स्टॉक मार्केट की बारीकियां सीखीं

लक्की भट्टी | लुधियानासीबीएसई की अनुभवात्मक शिक्षा पहल के अंतर्गत, लुधियाना के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं काॅमर्स के छात्रों ने लुधियाना स्टॉक एंड कैपिटल लिमिटेड, फिरोज गाँधी मार्केट, लुधियाना में इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।इस इंटर्नशिप ने छात्रों को वित्तीय क्षेत्र और पूँजी बाजारों की कार्यप्रणाली की बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को मिली नई पहचान: अमन

लक्की भट्टी | लुधियानाद्वादश पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी नगर धाम, शंकराचार्य नगर के प्रधान अमन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान एवं सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम...

रैंप वॉक, गेम्स से सजी आईएनएसडी की ‘मस्ती की पाठशाला’

सौरव अरोड़ा | लुधियानाइंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन (आईएनएसडी), दुगरी में आयोजित ‘मस्ती की पाठशाला’ कार्यक्रम में फैशन, इंटीरियर, ग्राफिक डिज़ाइन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में फैशन रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, टीम-बिल्डिंग गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का...

नारायणगढ़ में 11 वर्षों में हुए करीब 1000 करोड़ के विकास कार्य: सीएम नायब सैनी

मोनिका रावत | अंबालाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने...

सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध करे सरकार: कुलजीत सिंह बेदी

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जिस अस्पताल को लोग वर्षों से सिविल अस्पताल समझकर इलाज के लिए आते रहे हैं, वह अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधीन संचालित हो रहा है।इसके कारण आम लोगों को पहले मिलने वाली सरकारी रियायतों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.