Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू, संकीर्तन से माहौल भक्तिमय; बग्गा बोले- यह सरकार का उपहार

लक्की मेहता | लुधियाना
विधानसभा उत्तरी क्षेत्र के छावनी मोहल्ला में रविवार को करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सनातन भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह धार्मिक और श्रद्धामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
भूमि पूजन सिद्धपीठ दंडी स्वामी मंदिर के सेवक पंडित राजकुमार जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के स्वामी गुरुकृपानंद, स्वामी प्रकाशानंद, महंत दिनेश पुरी, महंत प्रवीण चौधरी, स्वामी सुखपाल महाराज, गुरुदेव आनंद अत्री, पंडित अजय वशिष्ठ, पंडित विशाल कृष्ण शास्त्री सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के संत-महापुरुष मौजूद रहे।इसके बाद पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया तथा विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने संयुक्त रूप से सनातन भवन की आधारशिला रखी।
शिलान्यास के दौरान जयघोषों से पूरा परिसर गूंज उठा। समारोह में सिद्धपीठ सेवक मंडल के अश्वनी ग्रोवर, सोमनाथ बब्बू, संदीप लांबा, पंडित दीपक शर्मा और बृजमोहन ढींगड़ा ने हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने विधायक मदन लाल बग्गा को सनातन भवन का “शिल्पकार” बताते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है।
उन्होंने कहा कि बग्गा राजनीति के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि धर्म और राजनीति का संतुलन समाज के विकास के लिए आवश्यक है। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की सनातन भवन की मांग थी, जिसे अब साकार किया जा रहा है। उन्होंने इस परियोजना के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया।
यह भवन केवल विधानसभा उत्तरी ही नहीं, बल्कि पूरे लुधियाना के लोगों के लिए सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण सौगात होगा। विधायक अशोक पराशर पप्पी, मेयर इंद्रजीत कौर, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, नगर निगम कमिश्नर औजस्वी अलंकार, डिप्टी मेयर राकेश पराशर, जोनल कमिश्नर नीरज जैन, पार्षद अमन बग्गा, गौरव बग्गा सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक प्रतिनिधि व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Summer express/शिमला ,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से...
Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.