Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धार्मिक यात्रा में नाच गाने और शराबियों का आना बेअदबी: शाही इमाम पंजाब

अशवनी पाहवा | लुधियाना
बीते दिनों 26 जून मुहर्रम के दिन लुधियाना शहर में हुए धार्मिक आयोजनों के बीच की गई बेअदबी और हुल्लड़बाज़ी पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने सख्त ऐतराज जताया है।
लुधियाना जामा मस्जिद का एक शिष्ट मंडल इस विषय में लुधियाना पुलिस कमिश्नर दफ्तर गया, जहां उन्होंने एडिशनल कमिश्नर रुपिंदर सिंह को लिखित रूप में मुहर्रम के दिन हुल्लड़बाजी करके बेअदबी भी करने और शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र सौंपा। वर्णन योग है कि मुहर्रम के दिन लुधियाना के कई इलाकों में डीजे पर धार्मिक चीजों की बजाए गाने चलाए गए नाचा गया जिसमें औरत भी शामिल थी। वह शराबी लोग भी उसमें शामिल हुए वह बड़ी संख्या में नौजवान लड़कों ने डंडे तलवारे में अलग-अलग तरह के हथियार लहराकर माहौल को खराब करने की कोशिश की। इस विषय में आज पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि इस्लाम धर्म में शराब, नाच गाना और औरतों का बेपर्दा इस तरह नाचना शर्म की बात है और बड़ी संख्या में बिना किसी व्यवस्था के हथियार उठा के आम जनता को डरने की कोशिश करना अफसोसनाक है। मुहर्रम का दिन कौन कैसे मनाता है इससे हमें कोई भेदभाव नहीं लेकिन इस दिन मुहर्रम के नाम पर इस्लाम धर्म की बदनामी करने और गुंडागर्दी करने की किसी भी मुस्लिम संस्था को इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि जिन संस्थाओं ने मुहर्रम के आयोजन की मंजूरी ली वह जनता पर काबू पाने में असमर्थ नजर आई। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी आयोजक प्रबंध सही नहीं रख सकता तो उसे जिम्मेदारी नहीं उठानी चाहिए। शाही इमाम ने कहा कि हम सभी प्रवासी भाइयों का सम्मान करते हैं।
वह लुधियाना की इंडस्ट्री की रीड की हड्डी हैं, लेकिन प्रवासियों के नाम पर कोई मंजूरी लेकर अगर इस्लाम धर्म और शहर के भाईचारे के साथ खिलवाड़ करना चाहेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लुधियाना में कई साल से प्रवासी भाईचारा अपना योगदान डाल रहा है मैं उनसे भी कहता हूं कि कोई भी त्यौहार हो उसे सही तरीके से मनाए उस में कभी कुछ ऐसा ना करें जिससे धर्म और सामाजिक व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डीएवी स्कूल के छात्रों ने स्टॉक मार्केट की बारीकियां सीखीं

लक्की भट्टी | लुधियानासीबीएसई की अनुभवात्मक शिक्षा पहल के अंतर्गत, लुधियाना के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं काॅमर्स के छात्रों ने लुधियाना स्टॉक एंड कैपिटल लिमिटेड, फिरोज गाँधी मार्केट, लुधियाना में इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।इस इंटर्नशिप ने छात्रों को वित्तीय क्षेत्र और पूँजी बाजारों की कार्यप्रणाली की बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को मिली नई पहचान: अमन

लक्की भट्टी | लुधियानाद्वादश पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी नगर धाम, शंकराचार्य नगर के प्रधान अमन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान एवं सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम...

रैंप वॉक, गेम्स से सजी आईएनएसडी की ‘मस्ती की पाठशाला’

सौरव अरोड़ा | लुधियानाइंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन (आईएनएसडी), दुगरी में आयोजित ‘मस्ती की पाठशाला’ कार्यक्रम में फैशन, इंटीरियर, ग्राफिक डिज़ाइन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में फैशन रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, टीम-बिल्डिंग गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का...

नारायणगढ़ में 11 वर्षों में हुए करीब 1000 करोड़ के विकास कार्य: सीएम नायब सैनी

मोनिका रावत | अंबालाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने...

सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध करे सरकार: कुलजीत सिंह बेदी

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जिस अस्पताल को लोग वर्षों से सिविल अस्पताल समझकर इलाज के लिए आते रहे हैं, वह अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधीन संचालित हो रहा है।इसके कारण आम लोगों को पहले मिलने वाली सरकारी रियायतों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.