Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, खुद को कमरे में बंद किया

लुधियाना। लुधियाना सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। शिमलापुरी से मेडिकल करवाने आए युवकों ने नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से गाली-गलौज की।
हंगामा इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टर के कमरे के दरवाजे पर ताबड़तोड़ लातें मारीं, इसके बाद डॉक्टरों से मारपीट की। बचाव में आई पुलिस के साथ भी हाथापाई की गई और पुलिस पर तलवार से हमले की कोशिश हुई।
इस पूरी घटना से करीब 30 मिनट तक अस्पताल में दहशत का माहौल रहा और मरीजों की सांसें अटकी रहीं। घटना का वीडियो भी सामने अया है। पुलिस ने इस मामले एक महिला को हिरासत में लिया है।
मामला रात करीब साढ़े 10 बजे का है। 3 युवक एक ऑटो में सवार होकर अपना मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी ड्यूटी पर मौजूद ईएमओ डॉ. हरीश और डॉ. अवतार के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टरों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब युवकों ने मारपीट शुरू की तो डॉक्टरों को अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद करना पड़ा।
गुस्साए युवकों ने दरवाजे पर लातें मारनी शुरू कर दीं। 30 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे से अस्पताल परिसर में खौफ का माहौल बन गया।
आरोपी युवक गग्गी ने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ मेडिकल करवाने आया था, लेकिन डॉक्टरों ने उनका मेडिकल करने की बजाय अभद्र व्यवहार किया और सहयोग नहीं किया, जिससे विवाद हुआ। वहीं डॉ. अवतार सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। युवक बदसलूकी और मारपीट कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की कोशिश की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डीएवी स्कूल के छात्रों ने स्टॉक मार्केट की बारीकियां सीखीं

लक्की भट्टी | लुधियानासीबीएसई की अनुभवात्मक शिक्षा पहल के अंतर्गत, लुधियाना के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के कक्षा बारहवीं काॅमर्स के छात्रों ने लुधियाना स्टॉक एंड कैपिटल लिमिटेड, फिरोज गाँधी मार्केट, लुधियाना में इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।इस इंटर्नशिप ने छात्रों को वित्तीय क्षेत्र और पूँजी बाजारों की कार्यप्रणाली की बहुमूल्य जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को मिली नई पहचान: अमन

लक्की भट्टी | लुधियानाद्वादश पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, जोशी नगर धाम, शंकराचार्य नगर के प्रधान अमन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान एवं सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम...

रैंप वॉक, गेम्स से सजी आईएनएसडी की ‘मस्ती की पाठशाला’

सौरव अरोड़ा | लुधियानाइंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन (आईएनएसडी), दुगरी में आयोजित ‘मस्ती की पाठशाला’ कार्यक्रम में फैशन, इंटीरियर, ग्राफिक डिज़ाइन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में फैशन रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, टीम-बिल्डिंग गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का...

नारायणगढ़ में 11 वर्षों में हुए करीब 1000 करोड़ के विकास कार्य: सीएम नायब सैनी

मोनिका रावत | अंबालाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने...

सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंध करे सरकार: कुलजीत सिंह बेदी

सागर पाहवा | मोहालीमोहाली के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि जिस अस्पताल को लोग वर्षों से सिविल अस्पताल समझकर इलाज के लिए आते रहे हैं, वह अब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अधीन संचालित हो रहा है।इसके कारण आम लोगों को पहले मिलने वाली सरकारी रियायतों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.