Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारायणगढ़ में 11 वर्षों में हुए करीब 1000 करोड़ के विकास कार्य: सीएम नायब सैनी

मोनिका रावत | अंबाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विकास परियोजनाओं को मिलाकर नारायणगढ़ क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर हुआ विकास इस बात का प्रमाण है कि सरकार बिना किसी भेदभाव के तेजी से जनहित के कार्य कर रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग और विश्वास के कारण ही क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर देखने को मिल रही है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग का भी उल्लेख किया और कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद क्षेत्र की कई पुरानी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया। उन्होंने यमुनानगर और पंचकूला को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-73 को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताया। सीएम सैनी ने कहा कि एनएच-73 परियोजना करीब 1,112 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई है। इस हाईवे के निर्माण से अंबाला सहित आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से उद्योग और स्थानीय कारोबार को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...

मासूम शर्मा का ‘तत्वदर्शी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में, पाखंड पर उठाए सवाल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नया गाना ‘तत्वदर्शी’ रिलीज होते ही चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। 26 अगस्त को मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब साढ़े तीन मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। गाने के बोलों में कथित पाखंड, डेरों और धर्म के नाम पर...

गुरुग्राम में 600 किलोमीटर सीवर-ड्रेनेज नेटवर्क का होगा सर्वे, सड़क धंसने की घटनाओं पर लगेगी लगाम

Summer express, गुरुग्राम। मानसून के दौरान लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की चिंता बढ़ा दी है। शहर की सड़कों के नीचे बिछे पुराने सीवर और स्ट्रॉम वाटर ड्रेन नेटवर्क की स्थिति जानने के लिए जीएमडीए करीब 600 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का तकनीकी सर्वे कराने जा...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

Summer express/शिमला, संजू-: नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक...

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.