गुरुग्राम में शुरू हुई स्मार्ट LPG मशीन, अब नहीं करना होगा इंतजार

Karuna
2 Min Read
Summer Express - गुरुग्राम में शुरू हुई स्मार्ट LPG मशीन, अब नहीं करना होगा इंतजार

Summer Express, गुरुग्राम | दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने गुरुग्राम के सोहना स्थित सेक्टर-33 की सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में पहली इंस्टा एलपीजी वेंडिंग मशीन शुरू की है। इस सुविधा के जरिए अब पंजीकृत उपभोक्ता 24 घंटे कभी भी मात्र 2-3 मिनट में गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं, जिससे डिलीवरी के इंतजार से मुक्ति मिलेगी।

यह मशीन खासतौर पर भारतगैस के कंपोजिट कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए बनाई गई है। इसमें 10 किलोग्राम के हल्के, जंग-रोधी और पारदर्शी सिलिंडर उपलब्ध हैं, जिनमें गैस का स्तर आसानी से देखा जा सकता है। उपभोक्ता खाली सिलिंडर जमा कर तुरंत भरा हुआ सिलिंडर ले सकते हैं।

पूरी प्रक्रिया डिजिटल और सुरक्षित है। उपभोक्ता को मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होता है, जिसके बाद सिलिंडर का बारकोड या क्यूआर कोड स्कैन किया जाता है। पात्रता जांच के बाद यूपीआई या कार्ड के माध्यम से भुगतान कर तुरंत सिलिंडर प्राप्त किया जा सकता है।

इस सुविधा के शुरू होने के बाद सोसायटी निवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। 24×7 उपलब्धता के कारण खासकर कामकाजी लोगों और छोटे परिवारों को बड़ी राहत मिली है। बीपीसीएल के अनुसार, यह उत्तर भारत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई पहल है और भविष्य में ऐसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि एलपीजी वितरण को और अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *