Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान के तहत गुरुग्राम में 17 हजार से ज्यादा चालान

गुरुग्राम। सड़क अनुशासन को मजबूत करने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “चालान नहीं, सलाम मिलेगा” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में महज सात दिनों के भीतर 17,584 वाहनों के चालान किए गए, जिनसे कुल ₹1 करोड़ 61 लाख 96 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार यह अभियान 8 से 14 दिसंबर के बीच चलाया गया। इस दौरान मौके पर यातायात पुलिस की टीमों ने 12,297 चालान किए। इनमें रांग साइड ड्राइविंग के 1,607, रोड मार्किंग उल्लंघन के 735, बिना हेल्मेट पिलियन राइडर के 895, बिना सीट बेल्ट के 984, चालक बिना हेल्मेट के 870, नशे में वाहन चलाने के 271, गलत पार्किंग के 922, खतरनाक यू-टर्न के 358 और लेन बदलने के 584 मामले प्रमुख रहे।

इसके अलावा ट्रैफिक कैमरों के माध्यम से 5,287 चालान दर्ज किए गए। इनमें ओवरस्पीडिंग के 2,747, लेन चेंज के 1,951 और नो-एंट्री उल्लंघन के 316 चालान शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एनएचएआई के कैमरों और ड्रोन तकनीक की सहायता से तेज रफ्तार और लेन बदलने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई, विशेष रूप से एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर लेन चेंज के मामलों में बड़ी संख्या में चालान काटे गए।

साथ ही, अभियान के तहत सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सुरक्षा रथ के माध्यम से शहर के 15 विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.