Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला एयरपोर्ट को लेकर संसद तक आवाज, कार्तिकेय शर्मा रहे मुखर

अंबाला। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर अंबाला सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट को जल्द चालू करने और हरियाणा में विमानन प्रशिक्षण अवसंरचना के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

बैठक के दौरान सांसद ने बताया कि देश के सबसे पुराने हवाई अड्डों में शामिल अंबाला एयरपोर्ट पर अब तक आरसीएस–उड़ान योजना के तहत व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में स्वीकृत यह परियोजना कई अहम चरण पूरे कर चुकी है। रक्षा मंत्रालय द्वारा ₹133 करोड़ मूल्य की भूमि का हस्तांतरण किया जा चुका है, जबकि अक्टूबर 2023 में हरियाणा सरकार ने परियोजना का शिलान्यास भी कर दिया था।

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अंबाला एयरपोर्ट के संचालन से अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल समेत आसपास के जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यह एयरपोर्ट खराब मौसम की स्थिति में चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक केंद्र के रूप में भी कार्य कर सकता है।

क्षेत्रीय हवाई संपर्क के साथ-साथ सांसद ने हरियाणा के युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में कौशल विकास और पायलट प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कालका–पिंजौर क्षेत्र में पायलट प्रशिक्षण और फ्लाइंग स्कूल हब विकसित करने तथा हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन के विस्तार का प्रस्ताव रखा, ताकि देश में विमानन पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने अंबाला एयरपोर्ट परियोजना की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए उठाए गए सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने क्षेत्रीय हवाई अड्डों के महत्व को स्वीकार करते हुए पिंजौर क्षेत्र में पायलट प्रशिक्षण और फ्लाइंग स्कूल से जुड़े प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

मंत्री की प्रतिक्रिया का स्वागत करते हुए कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस तरह की सार्थक और केंद्रित चर्चाएं लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को गति देने में सहायक साबित होती हैं। उन्होंने अंबाला और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.