Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोकतंत्र और नशे के खिलाफ दोहरी लड़ाई: हमीरपुर से बोले सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा

Hamirpur, Arvind-:मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र के दुरुपयोग को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी और इसी कारण राहुल गांधी ने देशभर में लोकतंत्र की रक्षा की आवाज बुलंद की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है।

हमीरपुर के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सुनील शर्मा ने बताया कि 16 दिसंबर को हमीरपुर में चिट्टा (नशा) के खिलाफ आयोजित होने वाली मेगा वाकथॉन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वाकथॉन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं भाग लेंगे और चिट्टा माफिया के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की है।सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा चिट्टा तस्करों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इस मुहिम में आम जनता सक्रिय रूप से शामिल नहीं होगी, तब तक नशे को जड़ से खत्म करना संभव नहीं है। जागरूकता ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार चिट्टा माफिया के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन कर रही है, ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाया जाए और युवा पीढ़ी को इस जहर से बचाया जाए।

लोकतंत्र के मुद्दे पर बोलते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि वोट की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली का जिक्र करते हुए कहा कि इस रैली के माध्यम से देश को वोट की पवित्रता और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारें गिराने के लिए अनैतिक और व्यापारिक तरीकों को अपनाया है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। राहुल गांधी ने इसी खतरे को देखते हुए देशवासियों को आगाह किया है। सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.