Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खाकी पर दाग: शिमला में LSD तस्करी मामले में STF के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Summer express /शिमला, संजू -:शिमला में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को सख्ती से लागू किया है। इस बार कार्रवाई सिर्फ बाहरी तस्करों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पुलिस विभाग के अंदर छिपे उन चेहरों को भी बेनकाब कर दिया गया, जो वर्दी की आड़ में अवैध कारोबार चला रहे थे। LSD तस्करी के इस मामले में STF के चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी ने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस का साफ संदेश है—चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है।

ASP अभिषेक के अनुसार, इस पूरे मामले की शुरुआत 10 मार्च 2026 को हुई, जब न्यू शिमला पुलिस ने संदीप शर्मा और प्रिया शर्मा को गिरफ्तार कर उनके पास से 11.570 ग्राम LSD, यानी 562 स्ट्रिप्स बरामद की थीं। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने सप्लाई चेन को ट्रेस करते हुए केरल निवासी नेविल हैरिसन को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।मामले की गहन जांच और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि कुल्लू जिले में STF में तैनात चार पुलिसकर्मियों ने इस तस्करी को रोकने के बजाय तस्करों के साथ मिलकर इस अवैध नेटवर्क को बढ़ावा दिया। यह मामला सिर्फ आपराधिक साजिश नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था में गंभीर नैतिक गिरावट को भी दर्शाता है।

जांच के बाद ADG CID की सिफारिश पर इन चारों पुलिसकर्मियों को 16 मार्च को निलंबित किया गया था। इसके बाद पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर 19 मार्च 2026 को शिमला पुलिस ने चारों आरोपियों—राजेश कुमार, समीर, नितेश और अशोक कुमार—को गिरफ्तार कर लिया।अब सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.