Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज्वाला जी मंदिर में नवरात्रों के दौरान चढ़ावे और श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Summer express,विकास शर्मा , ज्वालामुखी। चैत्र नवरात्रों के दौरान इस बार ज्वाला जी मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा, जिसके चलते चढ़ावे और श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस अवधि में कुल 99 लाख 77 हजार 209 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 लाख रुपये अधिक है।

नवरात्रों के दौरान करीब 3 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दर्शन किए। भारी भीड़ के बावजूद पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया, जिसके लिए मंदिर प्रशासन और संबंधित विभागों की सराहना की जा रही है।

इस दौरान देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और चढ़ावे में विदेशी मुद्रा भी अर्पित की। इसमें कनाडा से 135 डॉलर, इंग्लैंड से 75 पाउंड, अमेरिका से 6 डॉलर और यूएई से 45 दिरहम प्राप्त हुए।

मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि पूरे नवरात्रों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी व्यवस्थाएं सफलतापूर्वक संचालित रहीं।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय मंदिर न्यास, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और अन्य सहयोगी विभागों के समन्वय को दिया और सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही बताया कि उनके पूर्व अनुभव (चिंतपूर्णी मंदिर में सेवाएं) का लाभ भी यहां व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मिला।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क लंगर, धर्मार्थ औषधालय, शौचालय और स्नानागार जैसी व्यवस्थाएं की गईं, जिससे दूर-दराज से आए भक्तों को राहत मिली। मंदिर के पुजारी कपिल शर्मा ने बताया कि इस बार देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और सभी ने श्रद्धा भाव से मां के दरबार में पूजा-अर्चना की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.