Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल-हरियाणा बॉर्डर पर टोल बढ़ोतरी के विरोध में हंगामा, पुलिस तैनात

Summer Express,सोलन। हिमाचल-हरियाणा सीमा पर टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार सुबह से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई एंट्री पॉइंट्स, खासकर ढेरोंवाल क्षेत्र में स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के विरोध के चलते माहौल गरमा गया है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में ही टोल ठेकेदार द्वारा बढ़ी हुई दरों के आधार पर वसूली की जा रही है। हालांकि, कई स्थानों पर लोगों ने बढ़े हुए टोल रेट का विरोध करते हुए हंगामा भी किया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका।

नालागढ़ के ढेरोंवाल एंट्री पॉइंट पर भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टोल वसूली जारी है। विरोध के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर उपजे विवाद का असर यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

सुबह से ही क्षेत्र की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है, जिससे आम लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को आशंका है कि दिन बढ़ने के साथ विरोध और तेज हो सकता है, ऐसे में अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैयार रखा गया है और हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.