Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा की दो पंचायतें आज भी सड़क सुविधा से वंचित, 70 साल बाद भी 2 हजार लोग परेशान

Summer express, चंबा , मंजूर पठान | हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश में बेहतर सड़क सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र की पंझेई और चीह पंचायत की तस्वीर आज भी विकास से कोसों दूर नजर आती है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बावजूद इन पंचायतों के एक दर्जन से अधिक गांवों तक सड़क नहीं पहुंच पाई है, जिसके कारण करीब दो हजार से ज्यादा ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान नेता गांवों में पहुंचकर सड़क निर्माण के बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही ये वादे भी ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों से उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले हैं, जबकि जमीनी स्तर पर आज तक कोई ठोस काम नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क सुविधा नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी बीमार और बुजुर्ग लोगों को होती है। यदि गांव में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाए तो उसे पालकी या किरड़ के सहारे कई किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ता है। वहीं गांव में मकान बनाना भी लोगों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, क्योंकि निर्माण सामग्री ढोने में भारी खर्च उठाना पड़ता है।

स्थानीय युवाओं ने कहा कि सड़क के अभाव में गांव के विकास की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। युवाओं ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द दोनों पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और उनका जीवन आसान हो सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई तो आने वाले समय में लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.