हमीरपुर,अरविंद -:हमीरपुर के बडू चौक पर आवारा कुते ने चार लोगों को नोचने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवारा कुते ने सडक किनारे जा रहे एक बुजुर्ग पर हमला बोल दिया और देखते ही देखते बुजुर्ग की दोनों बाजूओं को जख्मी कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए हुए लोगों पर भी कुता झपट पडा और उनहें भी खरोच लगाई है। वहीं इस घटना के बाद बडू क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय दुकानदार संजू ने बताया कि आज सुबह के समय भी कुते ने पांच छह बच्चों को भी काटा है और अभी चार लोगों को काट चुका है। उन्हांेने बताया कि इन कुतों की वजह से लोगों को बाहर निकलना भी दूभर बना हुआ है। उन्हांेने मांग करते हूए कहा कि प्रशासन को चाहिए कि इन आवारा कुतों को यहां से कही और छोडा जाए।
वहीं बुुजुर्ग ने बताया कि गाडी लगाकर घर की ओर जा रहा था लेकिन रास्तें में कुते ने पीछै से पकडा और झपट पडा । उन्हांेने बताया कि कुतों की बढती तादाद से सभी बहुत परेशान है। वहीं महिला ने बताया कि बडू में आवारा कुते बहुत है और बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। उन्हांेने कहा कि कुतों को रेबीज के टीके लगाए जा रहे है और यहंा पर भी कुतों को वेक्सीनेशन करवानी चाहिए।