Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेडिकल कॉलेज में तनाव: मरीज की मौत के बाद विवाद, सुरक्षा कर्मियों का प्रदर्शन

चंबा, मंजूर पठान -:पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एक बार फिर तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। देर रात एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद माहौल अचानक गरमा गया और परिजनों तथा डॉक्टरों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई और उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश की। वहीं, अगली सुबह सुरक्षा गार्डों ने इस घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज के बाहर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जाता है और सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज किया जाता है।सुरक्षा कर्मियों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...

हरियाणा की शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की बेटी शर्मिला धनखड़ ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। छितरौली गांव की रहने वाली शर्मिला ने महिलाओं की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.