Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: केंद्रीय टीम अब 15 अप्रैल के बाद करेगी हरियाणा निकायों का दौरा

Summer express,पानीपत। केंद्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण टीम का हरियाणा के शहरी स्थानीय निकायों का दौरा अब अप्रैल के शुरुआती दिनों के बजाय 15 अप्रैल के बाद प्रस्तावित है। कार्यक्रम में हुए इस बदलाव से निकायों को अपनी तैयारियों और सर्टिफिकेशन संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि 5 अप्रैल तक सर्टिफिकेशन से जुड़ा पूरा कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। इसी डेटा और सर्टिफिकेशन के आधार पर केंद्रीय टीम शहरों में कचरा प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छता की जमीनी स्थिति का आकलन करेगी।

अधिकारियों के अनुसार, यह तीसरी बार है जब केंद्रीय टीम के दौरे की तारीखों में बदलाव किया गया है। इससे पहले दो बार दौरे की संभावना बनी थी, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया। अब 15 अप्रैल के बाद होने वाला यह दौरा शहरों की अंतिम रैंकिंग तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

केंद्रीय टीम शहरों में पहुंचकर विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन करेगी, जिनमें कचरा प्रबंधन, अपशिष्ट निष्पादन, ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) स्थिति और जल संरक्षण से जुड़े उपाय प्रमुख रूप से शामिल हैं। टीम यह जांच करेगी कि शहरों में 100 प्रतिशत कचरा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरा प्रोसेसिंग की व्यवस्था और सीवरेज सिस्टम कितनी प्रभावी तरीके से कार्य कर रहे हैं।

इसके अलावा, ओडीएफ+ और ओडीएफ++ मानकों के तहत किए गए प्रबंधों और जल को प्रदूषण से बचाने के लिए अपनाए गए उपायों का भी मूल्यांकन किया जाएगा। स्वच्छता के लिए काम कर रही एजेंसियों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था भी जांच के दायरे में रहेगी।

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस बार स्वच्छता के मोर्चे पर जमीनी स्तर पर बेहतर काम किया जा रहा है और एजेंसियों की निगरानी के लिए सख्त व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार हरियाणा के शहर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग न केवल शहर की छवि को बेहतर बनाती है, बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले निकायों को केंद्र सरकार से अतिरिक्त फंड और प्रोत्साहन भी मिलता है, जिससे शहरी विकास और निवेश के अवसर बढ़ते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.