रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित हाईटेक जेल से दो कैदी करीब 25 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार फांदकर फरार हो गए थे। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के समय जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल अवकाश पर थे, जिसके चलते सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर उनकी भूमिका जांच के दायरे में आई।

प्रारंभिक जांच में जेल सुरक्षा में गंभीर लापरवाही और निगरानी व्यवस्था में कमी सामने आने के बाद विभाग ने पहले सात कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल थे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। साथ ही जेल अधीक्षक की जिम्मेदारी और कार्यप्रणाली की अलग से जांच के आदेश दिए गए थे।

अब जांच रिपोर्ट के आधार पर सुरेंद्र दलाल के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इतनी उच्च सुरक्षा वाली जेल से कैदियों का फरार होना प्रशासनिक स्तर पर गंभीर चूक का संकेत है।

हालांकि घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों फरार कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस मामले ने जेल सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया।

गौरतलब है कि आधुनिक सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा तंत्र से लैस इस जिला जेल का उद्घाटन जून 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया था। घटना के बाद जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच रेवाड़ी जिला जेल में नए अधीक्षक के रूप में रेशम सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.