Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झंडूता परीक्षा विवाद: फॉरेंसिक जांच में उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की पुष्टि, परिजनों में रोष

बिलासपुर, सुभाष: झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा से जुड़ा परीक्षा परिणाम विवाद अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। उत्तर पुस्तिकाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों ने बिलासपुर के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर कई अहम खुलासे किए हैं।

प्रेसवार्ता में अंकित कुमार, मोनिका, अंजली, श्रेष्ठा भारती, शालिनी, निधि शर्मा और अक्षय कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ मौजूद रहे। परिजनों में देशराज, विक्की, भोला देवी और संजय गौतम समेत अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी।उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है।अभिभावकों के अनुसार, इन छात्रों का परीक्षा केंद्र झंडूता में बनाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं कुछ समय तक संबंधित स्कूल में ही रखी गईं और बाद में उन्हें बोर्ड कार्यालय भेजा गया। जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, तो विशेष रूप से ड्राइंग विषय में छात्रों को अपेक्षा से बेहद कम अंक मिले, जिससे संदेह पैदा हुआ।मामले की शिकायत स्कूल शिक्षा बोर्ड में दर्ज करवाई गई, जिसके बाद हुई फॉरेंसिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट और उत्तरों में छेड़छाड़ (टेंपरिंग) की पुष्टि की गई है। इससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

परिजनों का कहना है कि इस गड़बड़ी के कारण कई होनहार छात्र मेरिट सूची से बाहर हो गए। उनका यह भी दावा है कि यह मामला केवल ज्योरा स्कूल के 11 छात्रों तक ही सीमित है, जो अपने आप में संदेह पैदा करता है।इसके अलावा, उन्होंने परीक्षा आयोजन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिस केंद्र पर परीक्षा आयोजित की गई, उसी स्थान को एग्जामिनेशन कलेक्शन सेंटर भी बना दिया गया, जो नियमों के विपरीत है।प्रेसवार्ता के दौरान परिजनों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.