Facebook-f Youtube X-twitter

जगत सिंह नेगी बोले, जन संकल्प रैली होगी ऐतिहासिक.. भीड़ कितनी होगी और केंद्र से कौन आएगा, यह अभी तय नहीं

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर 11 दिसंबर को मंडी के पड्डल मैदान में होने जा रही जन संकल्प सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच, कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि मंडी ने इससे पहले इतनी बड़ी भीड़ कभी नहीं देखी होगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली में कितनी भीड़ आएगी और केंद्र से कौन नेता पहुंचेगा, यह अभी तय नहीं है।

नेगी ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में संसद का सत्र चल रहा है, इसलिए केंद्र से वे ही नेता आएंगे जो प्रदेश कांग्रेस से जुड़े हैं। अन्य केंद्रीय नेताओं के आने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से लोग इस सम्मेलन में पहुंचेंगे और यह रैली अपने आप में एक ऐतिहासिक अवसर होगी।

जयराम ठाकुर के साथ विवाद से किया इनकार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ चल रहे कथित विवाद पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए नेगी ने कहा कि उनका जयराम ठाकुर से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उन्होंने कहा, “सदन में सभी को बोलने का अधिकार है। जब हम जयराम ठाकुर को आईना दिखाते हैं तो वे विवाद खड़ा कर देते हैं। हम सिर्फ सच्चाई रखते हैं, उसमें राजनीति नहीं करते।”

‘भाजपा वंदे मातरम पर कर रही वोट की राजनीति’

भाजपा पर निशाना साधते हुए नेगी ने कहा कि वंदे मातरम सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में गाया गया था। भाजपा ने कभी वंदे मातरम गाया ही नहीं और न ही उन्हें इसका सही अर्थ पता था। आज वही भाजपा वंदे मातरम को लेकर वोट की राजनीति कर रही है, जो कि बेहद शर्मनाक है।उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, वही आज तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रभक्ति की भावना को सर्वोपरि रखा है और जन संकल्प सम्मेलन में यह भावना एक बार फिर पूरे जोश के साथ दिखाई देगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.