Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टीटीसी में फूड प्रोसेसिंग लैब शुरू, महिलाओं को निशुल्क ट्रेनिंग अवसर

सोनीपत I उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी) ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पहली बार फूड प्रोसेसिंग लैब की स्थापना की है। इस अत्याधुनिक लैब में कुल 17 मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें मिनी राइस मिल, दाल मिल, सेवई मशीन, पापड़ मेकिंग मशीन, आटा चक्की, पैकेजिंग मशीन, आलू छीलन यंत्र और ऑयल एक्सपेलर सहित कई आधुनिक उपकरण शामिल हैं। इन मशीनों की कीमत 12,000 रुपये से शुरू होती है, जिससे महिलाएं कम बजट में अपना स्वयं का व्यवसाय खड़ा कर सकती हैं।

लैब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें सूक्ष्म और छोटे उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसी दिशा में टीटीसी महिलाओं को तीन दिन की निशुल्क ट्रेनिंग प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी को 250 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड और एक बार 250 रुपये यात्रा भत्ता भी दिया जाता है। ट्रेनिंग पूरी होने पर संस्थान की ओर से प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा।

ट्रेनिंग हेड श्वेताभ सिंह ने बताया कि ढंढूर क्षेत्र से आईं 120 महिलाओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस ट्रेनिंग को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इच्छुक महिलाएं टीटीसी से संपर्क कर पंजीकरण करवा सकती हैं।

फूड प्रोसेसिंग लैब में उपलब्ध मशीनें महिलाओं को चावल मिलिंग, दाल प्रोसेसिंग, सेवई निर्माण, पापड़ उत्पादन, अनाज पिसाई, पैकेजिंग, सब्जियों के छिलके उतारने और विभिन्न तिलहनों से तेल निकालने जैसे कई कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देती हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल महिलाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान करेगी, जिससे वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...

नाहर सिंह कॉलोनी में भीषण आग, फ्रिज-वॉशिंग मशीन के गोदाम समेत सात मकान चपेट में

summer express , फरीदाबाद । नाहर सिंह कॉलोनी में देर रात फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गोदामों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब सात मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.