Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के चर्चित रेलू राम केस में रिहाई अर्जी हाईकोर्ट ने मानी

हिसार I प्रदेश के बहुचर्चित रेलू राम पूनिया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक रेलू राम पूनिया की बेटी सोनिया और दामाद संजीव कुमार की समयपूर्व रिहाई की मांग वाली याचिका को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि मामले में विस्तृत आदेश आना बाकी है। इस बीच, मृतक परिवार की ओर से केस लड़ने वाले एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि आदेश की प्रति मिलने के बाद इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।

अगस्त 2001 में लितानी गांव स्थित फार्महाउस में पूर्व विधायक रेलू राम पूनिया, उनकी पत्नी, बेटे-बहू, पोते-पोतियों सहित आठ सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। 2004 में हिसार की अदालत ने सोनिया और संजीव को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे 2007 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा। 2014 में दया याचिका में देरी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था।

याचिका में संजीव ने दावा किया कि वह 20 वर्ष से अधिक वास्तविक सजा काट चुका है और छूट जोड़ने पर यह अवधि 25 वर्ष 9 माह से अधिक हो जाती है। वहीं, सोनिया का कहना है कि उन्होंने भी 28 वर्ष से ज्यादा सजा भुगत ली है। दोनों का तर्क है कि दोषसिद्धि के समय लागू हरियाणा समयपूर्व रिहाई नीति 2002 के तहत वे रिहाई के पात्र हैं।

याचिका में सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा गया है कि आखिरी सांस तक जेल जैसे आदेश केवल संवैधानिक अदालत ही दे सकती है, किसी कार्यकारी कमेटी को यह अधिकार नहीं है। साथ ही राज्य स्तरीय कमेटी पर आरोप लगाया गया कि उसने जेल आचरण, शिक्षा, सुधारात्मक गतिविधियों और पुनर्वास कार्यक्रमों पर विचार नहीं किया।

पीड़ित परिवार का विरोध

रेलू राम के भाई राम सिंह की मौत के बाद अब उनके भतीजे अजीत और संजय मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। एडवोकेट खोवाल के अनुसार, पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि सोनिया और संजीव जेल से बाहर आते हैं, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। उनका मानना है कि ऐसे निर्मम हत्याकांड के दोषियों की रिहाई समाज में गलत संदेश देगी। इसलिए वे हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक रिहाई का विरोध करेंगे।

जमीन-जायदाद के लालच में रचा गया हत्याकांड

पुलिस जांच में सामने आया था कि सोनिया और संजीव ने 100 एकड़ जमीन, दिल्ली के नांगलोई में 13 दुकानें, फरीदाबाद और अन्य स्थानों पर स्थित कोठियों सहित करोड़ों की संपत्ति हासिल करने के लिए यह हत्याकांड रचा। 23 अगस्त 2001 की रात, घर में सो रहे आठों पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। पूछताछ में सोनिया ने यह भी स्वीकार किया था कि परिवार उन्हें संपत्ति नहीं देना चाहता था और इसी विवाद ने सामूहिक हत्या को जन्म दिया।

सोनिया ने पुलिस को बताया था कि जन्मदिन के दिन हुए पारिवारिक विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। पहले पिता की हत्या की, फिर बाकी परिवार के सदस्यों को भी मार डाला। वारदात के बाद उसने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रही।

भैंस चराने से विधायक बनने तक रेलू राम का सफर

रेलू राम पूनिया ने बेहद गरीबी में बचपन गुजारा और दिल्ली जाकर ट्रक साफ करने का काम शुरू किया। बाद में उन्होंने कच्चे तेल का कारोबार खड़ा किया और करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। 1996 में बरवाला से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर वे विधायक बने। उनकी बनाई आलीशान कोठी उस समय पूरे हिसार में चर्चा का विषय बनी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.